धनुष की ''मारी'' को मिला ''यू'' प्रमाणपत्र

मुंबई : अभिनेता धनुष की आगामी तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मारी’ को सेंसर बोर्ड से ‘यूह्ण’ (सभी आयुवर्ग के लिए मान्य) प्रमाणपत्र मिला है. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है और यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी. धनुष ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘यू’ प्रमाणपत्र के साथ 17 जुलाई […]

मुंबई : अभिनेता धनुष की आगामी तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मारी’ को सेंसर बोर्ड से ‘यूह्ण’ (सभी आयुवर्ग के लिए मान्य) प्रमाणपत्र मिला है. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है और यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी.

धनुष ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘यू’ प्रमाणपत्र के साथ 17 जुलाई को ‘मारी’ रिलीज होगी.’ फिल्म में काजल अग्रवाल, विजय येसुदास, रोबो शंकर और काली वेंकट ने भी अभिनय किया है.

अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए ध्वनि दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में चार गीत हैं और एक स्थानीय, ठेठ अंदाज में एक थीम म्युजिक भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >