”उड़ता पंजाब” के सेट पर स्‍कूटी ड्राइव करती नजर आयी करीना कपूर, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में एकबार फिर डॉक्‍टर के किरदार में नजर आयेंगी. करीना की एक फोटो वायरल हुई है जिसमें में वे स्‍कूटी की सवारी करती नजर आ रही है. फिल्‍म में करीना के अलावा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्‍य भूमिका में हैं. शाहिद और करीना इस फिल्‍म […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में एकबार फिर डॉक्‍टर के किरदार में नजर आयेंगी. करीना की एक फोटो वायरल हुई है जिसमें में वे स्‍कूटी की सवारी करती नजर आ रही है. फिल्‍म में करीना के अलावा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

शाहिद और करीना इस फिल्‍म में लंबे समय बार एकसाथ नजर आनेवाले हैं. इससे पहले भी करीना फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ और ‘क्‍योंकि’ में डॉक्‍टर की भूमिका में नजर आ चुकी है. दर्शकों ने उनके डॉक्‍टर वाले अवतार को बेहद पसंद किया था, अब दोबारा एकबार फिर वे दर्शकों को इसी लुक में हैरान करने आ रही है.

खबरों के अनुसार फिल्‍म में शाहिद और आलिया एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे. दोनों ने फिल्‍म ‘जब वी मेट’ से धमाल मचा दिया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि डॉक्‍टर करीना दर्शकों को कितना पसंद अती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >