राखी और सेलिना के बे‍बुनियाद बयानों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता : सनी लियोन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को राखी सांवत और सेलिना जेटली की टिप्‍पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि ये बेमतलब की टिप्‍पणियां है और वे सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान देना चाहती हैं. सनी ने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. सनी लियोन का कहना है कि,’ उनकी टिप्पणियां […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को राखी सांवत और सेलिना जेटली की टिप्‍पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि ये बेमतलब की टिप्‍पणियां है और वे सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान देना चाहती हैं. सनी ने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

सनी लियोन का कहना है कि,’ उनकी टिप्पणियां बेबुनियाद है और उससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता. मैं यहां काम करने आई हूं और सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान दे रही हूं. अपने किसी भी एक्‍टर या एक्‍ट्रेस को इस तरह से भद्दी टिप्पणियां करते नहीं देखा होगा. यह उनकी समस्‍या है मुझे इससे परवाह नहीं.’

हाल ही में राखी सावंत ने सनी लियोन को लेकर कई विवादित बयान दे डाले थे. उन्‍होंने कहा था कि सनी लियोन को भारत छोड़ देना चाहिये. उन्‍होंने कहा कि सनी लियोन की वजह से इंडस्‍ट्री में हम छोटे कपड़े पहनने को विवश है.

वहीं सेलिना ने सनी लियोन को अपना घर किराये पर रहने के लिये दिया था. बाद में सेलिना ने सनी लियोन और उनके पति पर उनका घर गंदा करने का आरोप लगाया था. खबरें तो यह भी आ रही थी कि सनी के पति ने सेलिना को धमकी भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >