सैफ के बेटे संग लंदन में छुट्टी मना रही हैं करीना कपूर

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान अपनी पत्‍नी करीना कपूर खान के साथ इनदिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. करीना, सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही हैं. हाल ही सैफ-करीना मालदीव की खूबसूरती को निहार कर लौटे थे. दरअसल सैफ और करीना बहन करिश्‍मा कपूर का […]

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान अपनी पत्‍नी करीना कपूर खान के साथ इनदिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. करीना, सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही हैं. हाल ही सैफ-करीना मालदीव की खूबसूरती को निहार कर लौटे थे.

दरअसल सैफ और करीना बहन करिश्‍मा कपूर का बर्थडे मनाने लंदन पहुंचे हैं. इस मौके की एक तस्‍वीर में करीना, सैफ के बेटे के साथ इंज्‍वॉय टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. तस्‍वीर के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है इस समय पूरा परिवार करिश्‍मा के बर्थडे को लेकर लंदन में हैं.

इससे यह बात तो जाहिर हो ही गई कि करीना की सैफ के साथ-साथ उनके बच्‍चों के साथ भी एक खास रिश्‍ता है. करीना की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में दिखाई देंगी. फिल्‍म में उनके अलावा सलमान खान नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा करीना फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और दलजीत दोसांझ भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >