शाहिद-आलिया की फिल्म ''शानदार'' दशहरे को रिलीज होगी

मुंबई : शाहिद कपूर-आलिया भट्ट की आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म शानदार इस साल 22 अक्तूबर को रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक विकास बहल है जो इससे पहले सुपरहिट फिल्म क्वीन का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर भी काम कर रहे हैं. अनुराग कश्यप के साथ फिल्म का निर्माण कर […]

मुंबई : शाहिद कपूर-आलिया भट्ट की आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म शानदार इस साल 22 अक्तूबर को रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक विकास बहल है जो इससे पहले सुपरहिट फिल्म क्वीन का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर भी काम कर रहे हैं.

अनुराग कश्यप के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर रिलीज डेट की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया, शानदार दशहरे पर आएगी. 22 अक्तूबर, 2015 को रिलीज होगी. यह अनुराग और करण के सह निर्माण में बनी दूसरी फिल्म है. दोनों ने इससे पहले हंसी तो फंसी फिल्म का सह निर्माण किया था. फिल्म में शाहिद और आलिया पहली बार साथ काम कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >