करीना ने की वरुण-आलिया की तारीफ, कहा- लंबे रेस के घोड़े हैं...

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की तारीफ की है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार करीना का कहना है दोनों कलाकार लंबे रेस के घोड़े हैं. करीना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आनेवाली हैं. वरुण और आलिया जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की तारीफ की है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार करीना का कहना है दोनों कलाकार लंबे रेस के घोड़े हैं. करीना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आनेवाली हैं.

वरुण और आलिया जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘शुद्धि’ में नजर आनेवाले हैं. दोनों ने करण की ही फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दोनों ने अपनी पहली ही फिल्‍म से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. इसके बाद दोनों की जोड़ी फिल्‍म ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’ में भी नजर आई. दोनों ही फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

‘शुद्धि’ के लिये करण ने रितिक रोशन और करीना कपूर से भी संपर्क साधा था लेकिन अचानक दोनों ने फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया. इसके बाद सलमान से भी बात की गई लेकिन उन्‍होंने डेट्स की प्रॉब्‍लम की वजह से फिल्‍म को न कह दिया. अंत में फिल्‍म के लिये वरुण और आलिया की जोड़ी को ही फाइनल किया गया.

करीना जल्‍द ही फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आनेवाली है. फिल्‍म में करीना के अलावा आलिया भट्ट और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. करीना का कहना है कि वो (आलिया) बहुत प्‍यारी है. वे निश्चित ही बहुत आगे जायेंगी. वे काफी एनर्जीफुल हैं.’ इस फिल्‍म के अलावा करीना आर बाल्‍की की आगामी फिल्‍म में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >