अनिल कपूर बनायेंगे भारत की पहली टीन कॉमेडी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी रिया कपूर दोनों वर्जिन प्रड्यूस्ड इंडिया के साथ मिलकर भारत की पहली टीन कॉमेडी फिल्‍म बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्‍म से करण बुलानी डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. फिल्‍म की कहानी के ऐसे नौजवानों की होगी जो कॉलेज लाइफ में पहली […]

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी रिया कपूर दोनों वर्जिन प्रड्यूस्ड इंडिया के साथ मिलकर भारत की पहली टीन कॉमेडी फिल्‍म बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्‍म से करण बुलानी डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू करने जा रहे हैं.

फिल्‍म की कहानी के ऐसे नौजवानों की होगी जो कॉलेज लाइफ में पहली बार एकदूसरे से मिलते हैं और फिर दोस्‍त बन जाते हैं. इस फिल्‍म में नये युवा कलाकारों को काम करने का मौका मिलेगा और इससे उन्‍हें अपना फ्यूचर बनाने में भी मदद मिलेगी. फिल्‍म में संगीत ए.आर रहमान देंगे.

वहीं फिल्‍म के बारे में अनिल कपूर का कहना है कि,’ वर्जिन प्रड्यूस्ड का सफल व्यापार मॉडल हम भारत में भी अपनायेंगे. इससे कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे रहने वाले युवाओं की प्रतिभा सामने आयेगी और उन्‍हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >