फरहान संग सुर मिलायेगी श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आगामी फिल्‍म ‘रॉकऑन 2’ में अभिनेता फरहान अख्‍तर संग गाती नजर आयेंगे. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में फरहान के साथ गा चुकी हैं. वहीं श्रद्धा और फरहान एक नहीं बल्कि तीन-तीन गानों में एकसाथ गायेंगे. वर्ष 2008 में आई फिल्‍म ‘रॉकऑन’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई […]

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आगामी फिल्‍म ‘रॉकऑन 2’ में अभिनेता फरहान अख्‍तर संग गाती नजर आयेंगे. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में फरहान के साथ गा चुकी हैं. वहीं श्रद्धा और फरहान एक नहीं बल्कि तीन-तीन गानों में एकसाथ गायेंगे.

वर्ष 2008 में आई फिल्‍म ‘रॉकऑन’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. फिल्‍म में फरहान ने कई गाने गाये थे. वहीं श्रद्धा इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि ये मेरे लिये बेहद खुशी की बात है कि दर्शक एकबार फिर मुझे गाते हुए सुनेंगे.

श्रद्धा अभिनीत हालिया रिलीज फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में श्रद्धा के अलावा वरुण धवन और प्रभुदेवा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में श्रद्धा ने अपने डांस से दर्शकों को खासा हैरान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >