मुंबई : जी हां, अगर आप यह सोच रहे हैं कि करीना मां बनने का ख्वाब नहीं देखतीं तो करीना उन अभिनेत्रियों में से हरगिज नहीं हैं. उन्हें भी इच्छा है कि वे भी अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत करें. उनका मानना है कि मां बनना जिंदगी की सबसे खूबसूरत बात है और एहसास है.
वे खुद भी मां ���नना चाहती हैं. लेकिन उनका कहना है कि मां बनने के विषय को लेकर हर वक्त उनके और सैफ में बातें नहीं होती हैं. करीना का कहना है कि उन्हें मां बन कर बहुत खुशी होगी. लेकिन फिलवक्त ऐसी कोई बात नहीं है.
