''बदलापुर'' के वरुण धवन ''एबीसीडी 2'' के बाद करेंगे ''शुद्धि''

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म डांस पर आधारित है. वरुण हाल ही में फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उन्‍होंने एक गंभीर […]

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म डांस पर आधारित है.

वरुण हाल ही में फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उन्‍होंने एक गंभीर किरदार निभाया था और वे एक बेटी के पिता बने थे. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को पसंद किया था. फिल्‍म में यामी गौतम ने वरुण की पत्‍नी का किरदार निभाया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. फिल्‍म में संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में थे.

इस फिल्‍म में वरुण डांस के कई स्‍टेप्‍स करते दिखाई देंगे. इस फिल्‍म का गाना ‘बेजुबां…’ और ‘चुनर…’ दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. वरुण नये-नये किरदारों के साथ प्रयोग कर रहे हैं. दर्शक उनके विभिन्‍न रूपों को पसंद भी कर रहे हैं. इस फिल्‍म के लिये वरुण ने कड़ी मेहनत की है ताकि किरदार जीवंत लगे.

वरुण ने करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उन्‍होंने एक कॉलेज गोइंग स्‍टूडेंट का किरदार निभाया था. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया था. इसके बाद वे कई फिल्‍मों में नजर आये लेकिन उनके सभी किरदार लगभग एकजैसे थे. फिर उन्‍होंने फिल्‍म ‘बदलापुर’ से अपने किरदार के साथ प्रयोग किया.

वरुण ने एक बयान में कहा था कि उनके दोस्‍तों ने ‘बदलापुर’ में काम करने के लिये उन्‍हें मना किया था. उनके दोस्‍तों का कहना था कि इससे उनके युवा दर्शक उनसे दूर हो जायेंगे. बॉलीवुड में उनकी छवि एक चॉकलेटी करेक्‍टर की है. लेकिन वरुण का कहना था कि उनके फैंस उन्‍हें हर किरदार में पसंद करेंगे. हुआ भी ऐसा ही दर्शकों ने उनके गंभीर किरदार को पसंद किया और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की.

इस फिल्‍म के अलावा वरुण जल्‍द ही करन मल्‍होत्री की आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगे. वहीं वरुण करन जौहर की फिल्‍म ‘शुद्धि’ में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आयेंगे. वरुण रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में शाहरूख खान, काजोल और कृति शैनन के साथ नजर आनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >