रितिक के हाथों पुरस्‍कार लेना मेरे लिए सम्‍मानजनक : टाइगर श्रॉफ

कुआलालंपुर : ‘हीरोपंती’ के अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी नृत्य कला के पीछे असली प्रेरणा बॉलीवुड के सुपर स्टार रितिक रोशन हैं. यहां संपन्न आईफा 2015 अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले टाइगर ने रितिक के साथ नृत्य किया. 25 वर्षीय टाइगर ने अपनी पहली ही […]

कुआलालंपुर : ‘हीरोपंती’ के अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी नृत्य कला के पीछे असली प्रेरणा बॉलीवुड के सुपर स्टार रितिक रोशन हैं.

यहां संपन्न आईफा 2015 अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले टाइगर ने रितिक के साथ नृत्य किया. 25 वर्षीय टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म में एक डान्सिंग स्टार की भूमिका निभाई है.टाइगर और रितिक ने ‘हीरोपंती’ के गीत ‘मेरे नाल तू व्हिसल बजा’ पर नृत्य किया. उन्होंने कहा ‘‘रितिक के हाथों पुरस्कार ग्रहण करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है जो नृत्य में मेरी प्रेरणा हैं.’’
समारोह में टाइगर के पिता जैकी और मां आयशा श्रॉफ भी मौजूद थे. टाइगर ने मार्गदर्शन के लिए 58 वर्षीय जैकी का आभार व्यक्त किया.टाइगर ने कहा ‘‘मार्गदर्शन के लिए मैं अपने पिता को खास तौर पर धन्यवाद देता हूं. मैं अपने निर्देशक सब्बीर खान और साजिद नाडियाडवाला के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं.’’ टाइगर साजिद की आगामी फिल्म ‘बागी’ में काम कर रहे हैं जिसमें नायिका श्रद्धा कपूर हैं. फिल्म की शूटिंग तीन माह में मलेशिया मेंशुरूहोगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >