वरुण-श्रद्धा के डांस से प्रभावित हैं ''कृष''

मुंबई : बालीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के नृत्य कौशल की सराहना की है. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में प्रभदेवा भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. रितिक खुद बालीवुड में नृत्य कला में प्रवीण कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं […]

मुंबई : बालीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के नृत्य कौशल की सराहना की है. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में प्रभदेवा भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

रितिक खुद बालीवुड में नृत्य कला में प्रवीण कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं और उनका कहना है कि वह वरुण और श्रद्धा के नृत्य कौशल के कायल हो गए हैं. रितिक ने ट्विटर पर लिखा,’ आपने अपनी असली क्षमता को खोज निकाला है…यह बहुत कडी मेहनत है…मैं कायल हो गया.’

‘बैंग-बैंग’ अभिनेता इन दिनों आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहन..जोदडो’ की शूटिंग करने में मसरुफ है. यह फिल्‍म ‘एबीसीडी’ की सीक्‍वल है जो 19 जून को बडे पर्दे पर दिखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >