”गब्बर” अक्षय कुमार की पहली सेल्‍फिश सेल्‍फी

मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाडी’ अक्षय कुमार पर भी सेल्फी का जादू छाने लगा है तभी तो उन्होंने अपनी पहली सेल्फी ऑनलाइन पोस्ट की है. तस्वीर में 47 साल के अभिनेता बिना कमीज पहने एक आइने के सामने अपने फोन के साथ खडे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ काफी समय हो गया दोस्तों, आपका […]

मुंबई : बॉलीवुड के ‘खिलाडी’ अक्षय कुमार पर भी सेल्फी का जादू छाने लगा है तभी तो उन्होंने अपनी पहली सेल्फी ऑनलाइन पोस्ट की है. तस्वीर में 47 साल के अभिनेता बिना कमीज पहने एक आइने के सामने अपने फोन के साथ खडे हैं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ काफी समय हो गया दोस्तों, आपका रविवार अच्छा हो ऐसी कामना करता हूं. मेरी पहली सेल्फी का आनंद उठाए.’ अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ सफल रही थी. फिल्‍म इस साल की अभी तक सबसे ज्‍यादा कमाने वाली फिल्‍म है.

वह अब जल्‍द ही करन मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ में दिखेंगे जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में होंगे. फिल्‍म की कहानी दो भाईयों पर आधारित है. फिल्‍म में जैकलीन बिना मेकअप और अभी तक उन‍के किरदारों से हटकर किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >