''दबंग'' सलमान, सोनाक्षी ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया सम्मान

मुंबई : हाल ही में ‘हिट एंड रन’ मामले को लेकर चर्चा में रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ‘दबंग’ में उनकी अभिनेत्री रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने बीते जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के सम्मान में उनके संवादों की नकल की. उन्होंने ऐसा एक मोबाइल एप डबस्मैश की सहायता से किया. नौ सेकेंड के […]

मुंबई : हाल ही में ‘हिट एंड रन’ मामले को लेकर चर्चा में रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ‘दबंग’ में उनकी अभिनेत्री रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने बीते जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के सम्मान में उनके संवादों की नकल की. उन्होंने ऐसा एक मोबाइल एप डबस्मैश की सहायता से किया.

नौ सेकेंड के इस वीडियो में 49 वर्षीय सलमान, शत्रुघ्न सिन्हा की 1971 की फिल्म ‘मेरे अपने’ का संवाद ‘श्याम कहां है?’ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं 27 वर्षीय सोनाक्षी इस वीडियो में माला सिन्हा का संवाद ‘वो तो बिट्टू को लेकर दवाखाने गया है’ बोलते हुए दिख रही हैं.

सलमान इसके जवाब में कहते हैं, ‘आए तो कहना चीनू आया था’ सलमान ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर साझा किया है और साथ में लिखा है, ‘शॉटगन के सम्मान में’. सोनाक्षी ने भी ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.

डबस्मैश लोगों को किसी जाने माने संवाद या गाने को उसकी सूची में से चुनने की आजादी देता है और उन्हें उस पर अपना खुद का वीडियो शूट करने की सुविधा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >