मोहम्‍म्‍द अजरुद्दीन की कहानी बयां करेंगे इमरान हाशमी, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘अजहर’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं फिल्‍म में उनके लुक का खुलासा हो गया है. इमरान इस फिल्‍म में क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्‍म मोहम्मद अजरुद्दीन की बायोपिकफिल्‍म होगी. फिल्‍म में अजरुद्दीन की पत्नी नौरीन का […]

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘अजहर’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं फिल्‍म में उनके लुक का खुलासा हो गया है. इमरान इस फिल्‍म में क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं.

आपको बता दें कि फिल्‍म मोहम्मद अजरुद्दीन की बायोपिकफिल्‍म होगी. फिल्‍म में अजरुद्दीन की पत्नी नौरीन का किरदार प्राची देसाई निभायेंगी जबकि उनकी दूसरी पत्‍नी का किरदार नरगिस फाखरी निभा रही हैं. यह फिल्‍म अजरुद्दीन के प्रोफेशनल और निजी जीवन दोनों को दर्शायेगी.

इमरान इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैदान में पसीना भी बहा रहे हैं. इमरान चाहते है कि फिल्‍म के लिए उनके किरदार और उनकी एक्टिंग में कोई कमी न रहे. फिल्‍म को टोनी डिसूजा डायरेक्‍ट कर रहे हैं और फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट रजत अरोड़ा ने लिखी है.

इस फिल्‍म के अलावा इमरान जल्‍द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में दिखाई देंगे. फिल्‍म में इमरान के आपोजिट विद्या बालन होंगी. ‘अजहर’ 13 मई 2016 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >