सलमान खान की फिल्‍म ''बजरंगी भाईजान'' का ट्रेलर 22 मई को होगा रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. सलमान के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है, वहीं दूसरी अच्छी खबर यह है कि दबंग खान की आगामी फिल्­म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर 22 मई को रिलीज किया जायेगा. इसफिल्ममें सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. सलमान के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है, वहीं दूसरी अच्छी खबर यह है कि दबंग खान की आगामी फिल्­म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर 22 मई को रिलीज किया जायेगा.

इसफिल्ममें सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्­य भूमिका में हैं. फिल्­म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहे हैं. वहीं सलमान इस फिल्­म की शूटिंग को लेकर कश्­मीर में थे लेकिन कोर्ट में सुनवाई के लिए सलमान शूटिंग छोड़कर आये थे.

इस फिल्म के अलावा सलमान आगामी फिल्­म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी नजर आयेंगे. फिल्­म में सोनम कपूर भी मुख्­य भूमिका में हैं.फिल्ममें सलमान डबल रोल में दिखाई देंगे. फिल्­म में सलमान अपनी ‘दबंग’ छवि से बाहर निकलकर ‘प्रेम’ अवतार में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >