बॉलीवुड हस्तियों ने दी टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा को बधाई

मुंबई : टेनिस के डबल्स में विश्व की प्रथम रैकिंग प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला बनने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सानिया मिर्जा को बधाई दी है. उन्हें बधाई देने वालों में फरहान अख्तर, फराह खान, रितेश देशमुख सरीखे कलाकार शामिल हैं. अमेरिका के चार्ल्सटन में मार्टिना हिंगिस के साथ डब्ल्यूटीए फैमिली […]

मुंबई : टेनिस के डबल्स में विश्व की प्रथम रैकिंग प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला बनने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सानिया मिर्जा को बधाई दी है. उन्हें बधाई देने वालों में फरहान अख्तर, फराह खान, रितेश देशमुख सरीखे कलाकार शामिल हैं.

अमेरिका के चार्ल्सटन में मार्टिना हिंगिस के साथ डब्ल्यूटीए फैमिली सर्कल कप जीतने के बाद सानिया ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया. हिंगिस के साथ सानिया की यह लगातार तीसरी जीत थी. इससे पहले वह इंडियन वैल्स और मियामी में उनके साथ जीत दर्ज कर चुकी हैं.

अख्तर ने ट्वीट किया, ‘सानिया मिर्जा को प्रथम स्थान पाने के लिए बधाई और हिंगिस को भी. आप अपने सपनों का पीछा करते रहने के लिए लडकियों की प्रेरणा हों.’ फराह ने ट्वीट किया कि सुबह सुबह पहली ही खबर कितनी अच्छी मिली है. सानिया और आगे बढो.

देशमुख ने मिर्जा को देश का गर्व बताया और इसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाई दी.

इसके अलावा अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी और आर. माधवन ने भी उन्हें ढेरों बधाईयां दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >