''एनएच 10'' के लिए अनुष्‍का मेरी पहली और आखिर पसंद थी : नवदीप सिंह

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘एनएच 10’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि अनुष्‍का खुद ही इस फिल्‍म को प्रोड्येस कर रही हैं. फिल्‍म के डायरेक्‍टर नवदीप सिंह का कहना है कि फिल्‍म के लिए अनुष्‍का ही उनकी पहली पसंद थी. फिल्‍म […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘एनएच 10’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि अनुष्‍का खुद ही इस फिल्‍म को प्रोड्येस कर रही हैं. फिल्‍म के डायरेक्‍टर नवदीप सिंह का कहना है कि फिल्‍म के लिए अनुष्‍का ही उनकी पहली पसंद थी. फिल्‍म में नील भूपालम और दर्शन कुमार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

इस फिल्‍म में अनुष्‍का का रोल बेहद दमदार नजर आ रहा है. नवदीप सिंह का कहना है कि,’ अनुष्‍का एक टैलेंटिड अभिनेत्री है. इस फिल्‍म के लिए वो ही मेरी पहली और आखिरी पसंद थी. उन्‍होंने फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत की है. उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी. अनुष्‍का ने इस फिल्‍म के लिए अपना पूरा योगदान दिया है.’

वहीं फिल्‍म के बारे में बात करते हुए नवदीप ने बताया कि,’ फिल्‍म की कहानी सच्‍ची घटना पर आधारित है. फिल्‍म की कहानी के साथ हमने कोई छेड़छाड़ नहीं किया है. फिल्‍म की कहानी बेहद दमदार है. दर्शकों को फिल्‍म पसंद आयेगी. मैं चाहता हूं कि दर्शक एकबार इस फिल्‍म को जरूर देंखे.’

वहीं फिल्‍म में लीड रोल निभा रहे नील भूपालम फिल्‍म ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ में नजर आ चुके हैं. अनुष्‍का इससे पहले फिल्‍म ‘पीके’ में दिखाई दी थी. फिल्‍म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया था. अनुष्‍का इस फिल्‍म के अलावा रणबीर कपूर के साथ ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में निगेटिव किरदार में फिल्‍मकार करण जौहर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >