''फराह की दावत'' का लुत्‍फ उठा रही है जगत-जननी अनुष्‍का शर्मा

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान इनदिनों अपने कुकरी शो ‘फराह की दावत’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. हो भी क्‍यों न उनके इस शो में कई नामचीन हस्तियां जो शिरकत कर रही है. हाल ही उनके शो में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा, अभिनेता आयुष्‍मान खुराना और फिल्‍मकार करण जौहर शामिल हुए. सभी ने शो में […]

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान इनदिनों अपने कुकरी शो ‘फराह की दावत’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. हो भी क्‍यों न उनके इस शो में कई नामचीन हस्तियां जो शिरकत कर रही है. हाल ही उनके शो में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा, अभिनेता आयुष्‍मान खुराना और फिल्‍मकार करण जौहर शामिल हुए. सभी ने शो में खाने के साथ हंसी मजाक भी किया.

फराह ने ट्विटर के माध्‍यम से अपनी खुशी का इजहार किया. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि,’ देखो आज फराह की दावत में खाना पकाने कौन आया. अनुष्का शर्मा ‘पनीर अ-ला शर्मा’ के लिए शुक्रिया. आपसे घर पर मिलती हूं. अनुष्का के साथ उनकी मां और मेरे पुराने मित्र आयुष्मान खुराना भी आए थे. मेरे लिए ऐसी दावत करना बहुत आनंदभरा है जहां पर मेहमान खाना पकाते हैं.’

इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्त करण जौहर को लेकर हंसी मजाक किया और ट्विटर पर लिखा, "करण जौहर के साथ वाला मेरा एपिसोड सबसे ज्यादा मजेदार रहा और हां हमने ‘रोस्ट’ चिकन नहीं बनाया था.’ आपको बता दें कि हाल ही में करण विवादित शो ‘एआईबी रोस्‍ट’ के चलते विवादों में थे.

उल्लेखनीय है कि करण जौहर हाल ही में एआईबी रोस्ट के चलते विवादों में घिरे रहे हैं.फराह की दावत’ का प्रसारण 22 फरवरी से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था. इससे पहले इस शो में अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा खान जैसे शामिल हो चुके हैं.

वही इस शो को लेकर फराह ने पहले ही बताया था कि इस शो के बाद दर्शकों को यह पता चल जायेगा कि सितारे भी खाना बना सकते हैं. साथ ही फराह ने पहले ही यह कह दिया था कि इस शो में किसी भी फिल्‍म को प्रमोशन नहीं होगा. यह एक रियेलिटी शो है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >