बॉलीवुड फिल्‍मों में अब चरित्र बन गया है हीरो : नवाजुद्दीन सिदृकी

मुंबई :फिल्‍म ‘बदलापुर’ में जबरदस्‍त भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के कलाकार नवाजुद्दीन सिदृकी का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्‍मों का ट्रेंड बदल गया है. उन्होंने बताया कि फिल्‍म जगत इस वक्‍त एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है. शीर्ष स्‍तर के अभिनेता अपनी छवि से बाहर निकलकर प्रयोग कर रहे हैं. एक इंटरव्‍यू में […]

मुंबई :फिल्‍म ‘बदलापुर’ में जबरदस्‍त भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के कलाकार नवाजुद्दीन सिदृकी का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्‍मों का ट्रेंड बदल गया है. उन्होंने बताया कि फिल्‍म जगत इस वक्‍त एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है. शीर्ष स्‍तर के अभिनेता अपनी छवि से बाहर निकलकर प्रयोग कर रहे हैं.

एक इंटरव्‍यू में बोलते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि फिल्‍मों में इस वक्‍त चरित्र अभिनेता ही हीरो हैं. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍मों में नायकों और चरित्र अभिनेताओं के बीच की खाई दूर हो रही है. बदलापुर में लायक का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दकी ने फिल्‍म के बारे में बताया कि इसमें वरुण धवण और मैं दोनों ने नायक और खलनायक की भूमिका निभाई है.’ उन्‍होंने बताया कि सुपरस्टार भी अपनी भमिका में इस तरह का प्रयोग कर रहे हैं.

अपनी आगामी फिल्‍म का उल्‍लेख करते हुए बॉलीवुड नवाजुद्दीन सिदृकी ने बताया कि वह फिल्‍म रईस में शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं. जिसमें शाहरुख खान एक सरगना की भूमिका निभाई है. एकबार फिर से चरित्र भूमिका सामने आ गयी है.

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म बदलापुर में निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करके उनका 10 सालों का सपना पूरा हो गया है. वरुण धवण के साथ मेरा चुनाव करने के निर्णय से बहुत खुश हूं, क्‍योंकि हम दोनों की कार्यशैली अलग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >