''Badlapur'' के बाद अब वरुण ''ABCD 2'' के डांसर बनने को तैयार...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की फिल्‍म ‘बदलापुर’ हाल ही में रिलीज हुई है. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया है. वे फिल्‍म में गंभीर लुक में नजर आये हैं. वरुण का लुक भी इस फिल्‍म में और फिल्‍मों से अलग है. वहीं अब वरुण अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग को […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन की फिल्‍म ‘बदलापुर’ हाल ही में रिलीज हुई है. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया है. वे फिल्‍म में गंभीर लुक में नजर आये हैं. वरुण का लुक भी इस फिल्‍म में और फिल्‍मों से अलग है. वहीं अब वरुण अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त होनेवाले हैं. यह फिल्‍म डांस पर आधारित होगी. यह फिल्‍म ‘ABCD:any body can dance’ की सीक्‍वल है.

27 वर्षीय अभिनेता ने फिल्‍म ‘बदलापुर’ में अपने लुक और एक्टिंग के साथ एक्‍सपेरीमेंट किया था. वरुण दर्शकों का रिस्‍पासं देखना चाहते थे. वहीं वरुण के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि दर्शक उनके इस किरदार की भी तारीफ कर रहे हैं. वरुण ने इसके लिए फैंस का धन्‍यवाद भी किया है. फिल्‍म की कमाई भी औसतन सही है. फिल्‍म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दाकी, यामी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्‍य भूमिका में हैं.

फिल्‍म में वरुण के आपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आयेंगी. श्रद्धा भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना था कि वे पहले से किसी डांस बेस्‍ड फिल्‍म में काम करना चाहती थी. वहीं वरुण और श्रद्धा दोनों बचपन के दोस्‍त हैं. दोनों का जोड़ी पहली बार एकसाथ दर्शकों का एंटरटेन करती नजर आयेंगी.
फिल्‍म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्‍ट किया है. फिल्‍म ‘एबीसीडी’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वरुण अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाना चाहते हैं. उनका कहना है कि ऐसा करने से एक्टिंग में परिपक्‍वता आती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि गंभीर वरुण के बाद दर्शकों को फंकी डांसर वरुण कितना पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >