फराह बोली, इस शो में किसी फिल्‍म का नहीं होगा प्रमोशन

जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान इनदिनों अपना आगामी शो ‘फराह की दावत’ का लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं फराह ने साफ कहा है कि इसमें किसी भी फिल्‍म को प्रमोशन नहीं होगा. यह कोई रियेलिटी शो नहीं है. फराह ने हाल ही फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ का निर्देशन किया था. दर्शकों ने फिल्‍म की सराहना की […]

जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान इनदिनों अपना आगामी शो ‘फराह की दावत’ का लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं फराह ने साफ कहा है कि इसमें किसी भी फिल्‍म को प्रमोशन नहीं होगा. यह कोई रियेलिटी शो नहीं है. फराह ने हाल ही फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ का निर्देशन किया था. दर्शकों ने फिल्‍म की सराहना की थी. फिल्‍म में फराह की फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ के लीड पेयर शाहरुख और दीपिका ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

इससे पहले फराह रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8′ को होस्‍ट कर चुकी हैं. अब लगता है उन्‍हें होस्‍ट करने में मजा आ रहा है इसलिए वे एक और शो को होस्‍ट करने के लिए तैयार है. उनका कहना है कि,’ यह एक पाक कला पर आधारित शो है. जिसमें कई सितारे के खाना पकाने का जौहर सामने आयेगा.’

साथ ही फराह ने आगे कहा कि,’ शो में किसी भी फिल्‍म का प्रचार नहीं होगा. यह कोई रियेलिटी शो नहीं है.’ शो को लेकर फराह खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि इससे दर्शकों को पता चलेगा कि सितारे भी खाना बना सकते हैं. अब देखना है कि सितारे खाना पकाने में कितने सक्षम हैं.

हाल ही में इस शो में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. यह शो 22 फरवरी से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >