मेरा शो साबित कर देगा कि ''सितारे'' भी खाना बना सकते हैं : फराह खान

मुंबई : जानीमानी फिल्मकार फराह खान अपने नए कुकरी शो ह्यफराह की दावतह्ण को लेकर खासी रोमांचित हैं और उनका कहना है कि यह उनका शो सितारों को खाना बनाना नहीं आने के मिथक को तोड़ देगा. फराह इससे पहले रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ को होस्‍ट कर चुकी हैं. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक […]

मुंबई : जानीमानी फिल्मकार फराह खान अपने नए कुकरी शो ह्यफराह की दावतह्ण को लेकर खासी रोमांचित हैं और उनका कहना है कि यह उनका शो सितारों को खाना बनाना नहीं आने के मिथक को तोड़ देगा. फराह इससे पहले रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ को होस्‍ट कर चुकी हैं.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक फराह के इस शो में उनके फिल्म जगत से जुड़े कई दोस्त नजर आएंगे जिनमें अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, मलाइका अरोडा खान, युवराज सिंह, कपिल शर्मा, रितेश देशमुख और करन जौहर व अन्य शामिल हैं.

फराह ने बताया,’ शो के लिए आगंतुकों की सूची मैंने तैयार की थी. इसमें मेरे कई दोस्त हैं जो यहां पर अपनी रेसिपी को दर्शकों के साथ साझा करेंगे और उन्हें मेरे साथ यहां पकाएंगे. यह बहुत मजेदार शो होगा.’

उन्होंने कहा कि आम धारणा है कि सितारे खाना नहीं पका सकते लेकिन उनका यह शो इसी मिथक को तोडने का काम करेगा. ‘फराह की दावत’ का निमंत्रण 22 फरवरी को कलर्स चैनल पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >