फराह खान की दावत में मलाइका बनायेंगी लजीज पकवान

जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान टीवी शो ‘फराह की दावत’ में होस्‍ट करती नजर आयेंगी. वहीं इस शो में कई हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. ऐसे में फिल्‍म निर्माता-अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की. उन्‍होंने इस शो में एक कड़ी शूट की. लगता है फराह को होस्‍ट करने में बहुत अच्‍छा लग रहा […]

जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान टीवी शो ‘फराह की दावत’ में होस्‍ट करती नजर आयेंगी. वहीं इस शो में कई हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. ऐसे में फिल्‍म निर्माता-अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की. उन्‍होंने इस शो में एक कड़ी शूट की. लगता है फराह को होस्‍ट करने में बहुत अच्‍छा लग रहा है इसलिए तो ‘बिग बॉस 8’ को होस्‍ट करने के बाद वे इस शो को होस्‍ट करती नजर आयेंगी.

50 वर्षीया फराह ने अपने बॉलीवुड के दोस्‍तों को इस शो में अपनी कुकिंग का जौहर दिखाने के लिए इन्‍वाइट किया है. यह शो 22 फरवरी से टीवी पर प्रसारित होगा. शो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी नजर आयेंगे.

हाल ही में आलिया भट्ट और बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी इस शो का हिस्‍सा बने थे. वहीं फराह खान इस शो को लेकर बेहद खुश है. फराह के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे दोबारा फराह को होस्‍ट करते देख सकते हैं. टीवी कलाकारों और बड़े पर्दे के हस्तियों को एकसाथ देखने में दर्शकों को भी मजा आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >