ऋचा चड्ढ़ा ‘देवदास’ के लिए दिल्ली में

अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुधीर मिश्र की फिल्म ‘और देवदास’ की शूटिंग पूरी करने आयी हैं. ऋचा की फुकरे फिल्म (2013) की शूटिंग भी दिल्ली में ही हुई थी. वह यहां दोबारा शूटिंग करके खुश हैं. उन्होंने कहा, यहां शूटिंग में सबसे अच्छा यह लगता है कि यह जगह आपकी बहुत जानी-पहचानी […]

अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुधीर मिश्र की फिल्म ‘और देवदास’ की शूटिंग पूरी करने आयी हैं. ऋचा की फुकरे फिल्म (2013) की शूटिंग भी दिल्ली में ही हुई थी. वह यहां दोबारा शूटिंग करके खुश हैं. उन्होंने कहा, यहां शूटिंग में सबसे अच्छा यह लगता है कि यह जगह आपकी बहुत जानी-पहचानी है.

मैं यहां दो साल पहले फुकरे की शूटिंग के लिए आयी थी और अब सुधीर सर की फिल्म के लिए आयी हूं. फिल्म में ऋचा आधुनिक जमाने की पारो की भूमिका निभायेंगी. फिल्म के कलाकार यहां अगले सप्ताह तक शूटिंग करेंगे. फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >