वरुण की ''एनर्जी'' से खासा प्रभावित है नवाजुद्दीन सिद्दाकी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दाकी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. नवाजुद्दीन सिद्दाकी का वरुण के बारे में कहना है कि वरुण एक एनर्जीफुल इंसान हैं. वे प्रेरण के स्‍त्रोत हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी और यामी गौतम […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दाकी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. नवाजुद्दीन सिद्दाकी का वरुण के बारे में कहना है कि वरुण एक एनर्जीफुल इंसान हैं. वे प्रेरण के स्‍त्रोत हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी और यामी गौतम भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

वहीं नवाजुद्दीन, राघवन के साथ काम करके खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि,’ मैं राघवन का बहुत आभारी हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. मैं काफी समय से उनके साथ काम करना चाहता था. मैं भगवान का धन्‍यवाद करता हूं कि उनके साथ मुझे ‘बदलापुर’ जैसी फिल्‍म में काम करने का मौका मिला.’ नवाजुद्दीन देश के सभी बेस्‍ट निर्देशकों में से राघवन को भी एक मानते हैं. फिल्‍म बदले की भावना पर आधारित है.

वहीं वरुण भी इस फिल्‍म को लेकर बहुत खुश हैं. फिल्‍म में वरुण टफ लुक में नजर आयेंगे. वरुण ने वर्ष 2012 में फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. अब तक वे एक चॉकलेटी इमेज में दर्शकों के सामने आये थे. लेकिन इस फिल्‍म में वरुण की इमेज गंभीर व्‍यक्ति की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >