”DANGAL” में आमिर नये लुक से दर्शकों को करेंगे हैरान

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में राज करते हैं. उनकी एक और खासा बात यह है कि वे अपनी नई फिल्‍मों के लिए अपने लुक को भी चेंज करते रहते हैं. हाल ही में वे फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आये थे. फिल्‍म […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में राज करते हैं. उनकी एक और खासा बात यह है कि वे अपनी नई फिल्‍मों के लिए अपने लुक को भी चेंज करते रहते हैं. हाल ही में वे फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्‍म का विरोध भी हुआ लेकिन दर्शकों ने फिल्‍म को पसंद भी खूब किया. अब आमिर फिर से दर्शकों को अपने लुक से हैरान करानेवाले हैं.

आमिर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग की तैयारी को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वे एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. आमिर नये लुक में काले और सफेद बाल ओर खिचड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही तैयार की जायेगी.

इस फिल्‍म के लिए उनकी बॉडी को देखकर लग रहा है कि उन्‍होंने ‘गजनी’ की तरह इस फिल्‍म के लिए भी अपना वेट बढ़ाया है. फिल्‍म ‘मंगल पांडे’, ‘गजनी’, ‘तलाश’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनमें आमिर एक अलग लुक में नजर आए थे और उस वक्त आमिर के लुक ने खासा सुर्खियां भी बटोरी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >