...तो तीनों खान धर्म परिवर्तन कर लें

‘लव-जेहाद’ और ‘घरवापसी’ जैसे मुद्दों को लेकर चल रही गहमा-गहमी वाली बहस के दौरान हिंदूमहासभा ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान को चुनौती देडाली है. महासभा ने तीनों खानों को यह चुनौती दे डाली है कि अगर आप तीनो अपनी बीवीयों से सच्‍चा प्‍यार करते हैं तो हिंदू बनें. वहीं […]

‘लव-जेहाद’ और ‘घरवापसी’ जैसे मुद्दों को लेकर चल रही गहमा-गहमी वाली बहस के दौरान हिंदूमहासभा ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान को चुनौती देडाली है. महासभा ने तीनों खानों को यह चुनौती दे डाली है कि अगर आप तीनो अपनी बीवीयों से सच्‍चा प्‍यार करते हैं तो हिंदू बनें.

वहीं उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि उनके हिंदू बनने के बाद ही लगेगा कि हिंदू लड़की से प्‍यार करना इनका सच्‍चा प्‍यार है, नहीं तो यह ‘लव जेहाद’ का एक हिस्‍सा है. वहीं एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हिंदू महासभा ने यह भी कहा है कि इन तीनों खानों के लिए ‘घरवापसी’ का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयार हैं.

आपको बता दें कि हिंदू महासभा के मुखपत्र में सैफ अली खान की पत्‍नी करीना कपूर की उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें करीना का आधा चेहरा बुरके से ढका है और आधा चेहरा दिख रहा है. इस तस्वीर के ऊपर लव-जेहाद लिखा है. कुछ दिन पहले वीएचपी की महिला शाखा की मैगजीन में भी करीना की ऐसी ही तस्वीर छपी थी. जो विवादों में घिर आई थी.

वहीं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और ‘हिंदू सभा वार्ता’ के संपादक मुन्ना कुमार शर्मा का कहना है कि ‘लव- जेहाद’ हिंदू विरोधी एक साजिश है. इसमें अनपढ़ मुस्लिम से लेकर पढ़े-लिखे मुस्लिम तक शामिल हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, करीना कपूर, गौरी छिब्बर, रीना दत्त और किरण राव को प्रेमजाल में फंसाया गया है. जिसके बाद उन्‍हें इस्लाम अपनाने को मजबूर किया गया. जब कोई भी हिंदू लड़की किसी भी मुस्लिम लड़के से शादी करती है तो उसे इस्लाम धर्म का पालन करना पड़ता है और उसके बच्चे मुस्लिम ही कहलाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >