मलकीत सिंह की बेटी को नाबालिग स्‍टूडेंट से सेक्‍स करने के आरोप में जेल...

‘तूतक तूतक तूतियां’ और ‘गुर नालो इश्‍क मिठा’ जैसे मशहूर पंजाबी गीत गाने वाले सिंगर मलकीत सिंह के बेटी अमरदीप भापारी को यूके में एक नाबालिग स्‍टूडेंट के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में दो साल की कैद की सजा सुनाई गयी है. वहीं बताया जा रहा है वह स्‍टूडेंट मानसिक रूप से कमजोर […]

‘तूतक तूतक तूतियां’ और ‘गुर नालो इश्‍क मिठा’ जैसे मशहूर पंजाबी गीत गाने वाले सिंगर मलकीत सिंह के बेटी अमरदीप भापारी को यूके में एक नाबालिग स्‍टूडेंट के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में दो साल की कैद की सजा सुनाई गयी है. वहीं बताया जा रहा है वह स्‍टूडेंट मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. खबरें आयी है कि अमरदीप भोपारी स्‍टूडेंट को तोहफे देकर लुभाती थी और अपने घर पर बुलाया करती थी.

28 वर्षीया अमरदीप ने वर्ष 2012 से एक ऐसे स्‍कूल में पढ़ाना शुरू किया गया था, जहां ऐसे बच्‍चे भर्ती किये जाते थे जो पढ़ने में कमजोर होते थे. आपको बता दें कि यह स्‍टूडेंट डिसलेक्सिया’ और ‘अटेंशन डेफिसिट हाइपरए‍िक्‍टविटी डिसऑर्डर’ से ग्रस्‍त था.

ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों के अनुसार दोनों का रिश्‍ता वर्ष 2013 में वैलेंनटाईन्‍स डे से पहले से शुरू हुआ था. दोनों ने स्कूल के आर्ट रूम, अमरदीप की कार और स्कूल के पास एक इंडस्ट्रियल एस्टेट में यौन संबंध बनाये. वहीं जब नाबालिग स्‍टूडेंट ने अपनी ही उम्र की लड़की से डेट करना शुरू किया तो अमरदीप ने इस बात पर आपत्ति जतायी.

अमरदीप ने उसे रोकने की कोशि शकी जिसके चलते यह मामला कोर्ट तक पहुंचा गया और अमरदीप को आरोपी मानते हुए सजा सुनायी गयी. अमरदीप के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल को अपने किये पर पछतावा है. वहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि अमरदीप को 10 सालों तक यौन अपराधी के तौर पर रजिस्‍टर किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >