अक्षय कुमार ”Superstar” की तरह बर्ताव नहीं करते : सुशांत सिंह

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ के अभिनेता सुशांत सिंह ने अभिनेता अक्षय कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद भले इंसान हैं और कभी भी सुपरस्टार की तरह व्यवहार नहीं करते हैं. दोनों ने आनेवाली फिल्म ‘बेबी’ में एक साथ काम किया है. सुशांत ने बताया कि ‘बेबी’ में उनके […]

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ के अभिनेता सुशांत सिंह ने अभिनेता अक्षय कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद भले इंसान हैं और कभी भी सुपरस्टार की तरह व्यवहार नहीं करते हैं. दोनों ने आनेवाली फिल्म ‘बेबी’ में एक साथ काम किया है.

सुशांत ने बताया कि ‘बेबी’ में उनके काम करने के पीछे अक्षय कुमार का होना एक प्रमुख कारण रहा.सुशांत ने कहा, ‘सच में, अक्षय के साथ काम करने में मजा आया. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और बहुत भले हैं. वह सुपरस्टार की तरह बर्ताव नहीं करते हैं. प्रशंसकों को संभाले रखने की उनमें अनोखी क्षमता है. बाहर शूटिंग के दौरान वे कभी भी अपने प्रशंसकों से खफा नहीं होते. वह काफी भले इंसान हैं.’

‘बेबी’ में राणा दग्गुबती, अनुपम खेर, डैनी डेनजोंगपा और तापसी पन्‍नू भी हैं. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >