रितिक फैंस को करना होगा इंतजार, ”मोहनजोदाड़ो” अगस्‍त 2016 में होगी रिलीज

जानेमाने फिल्‍मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. पहले खबरें आ रही थी कि यह अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी लेकिन अब यह फिल्‍म 12 अगस्‍त 2016 को प्रदर्शित होगी. फिल्‍म में रितिक रोशन मुख्‍य भूमिका में होंगे. फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ के बाद आशुतोष […]

जानेमाने फिल्‍मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. पहले खबरें आ रही थी कि यह अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी लेकिन अब यह फिल्‍म 12 अगस्‍त 2016 को प्रदर्शित होगी. फिल्‍म में रितिक रोशन मुख्‍य भूमिका में होंगे. फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ के बाद आशुतोष और रितिक दूसरी बार इस फिल्‍म में एकसाथ काम कर रहे हैं.

फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ सिंधु घाटी सभ्‍यता के दौर की प्रेमकहानी पर आधारित है. ‘जोधा अकबर’, ‘लगान’ और ‘खेलें हम जी जान से’ के बाद ‘मोहनजोदाड़ो’ आशुतोष की चौथी ऐतिहासिक फिल्‍म होगी. वहीं आपको बता दें कि इस समय गोवारिकर का टीवी कार्यक्रम ‘एवरेस्ट’ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है.

वहीं इससे पहले रितिक फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में नजर आये थे. यह एक एक्‍शन फिल्‍म थी. फिल्‍म में रितिक रोशन के अलावा कैटरीना कैफ और डैनी मुख्‍य भूमिकाओं में थे. फिल्‍म में रितिक के खतरनाक स्‍टंट को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब दर्शक रितिक की ऐतिहासिक फिल्‍म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ में रितिक रोशन के अलावा ऐश्‍वर्या राय भी मुख्‍य भूमिका में थी. फिल्‍म मुगल जमाने के पृष्‍ठभूमि से सजी थी. रितिक-ऐश्‍वर्या के बीच फिल्‍माई गई प्रेमकहानी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. इस फिल्‍म को दर्शकों ने काफी सराहा था अब दोबारा रितिक की ऐतिहासिक फिल्‍म को देखने से दर्शक चूकना नहीं चाहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >