''ब्रदर्स'' में Non-Glamorous Look में नजर आयेंगी जैकलीन...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ की शूटिंग को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में जैकलीन बिना मेकअप के डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाली है. वहीं जैकलीन-रणबीर अभिनीत फिल्‍म ‘रॉय’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे. जैकलीन ने फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ के बारे में बताया […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ की शूटिंग को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में जैकलीन बिना मेकअप के डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाली है. वहीं जैकलीन-रणबीर अभिनीत फिल्‍म ‘रॉय’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे.

जैकलीन ने फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ के बारे में बताया कि,’ फिल्‍म में मेरा लुक नॉन-ग्‍लैमरस होगा. इस फिल्‍म में मेरे किरदार के बारे में कोई सोच नहीं सकता. दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी. मेरा किरदार एकदम रियलिस्टिक होगा.ब्रदर्स मेरी सभी फिल्‍मों से अलग होगी.’

फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में जैकलीन के आपोजिट खिलाड़ी अक्षय कुमार नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म में जैकी श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. जैकलीन ने आगे बताया कि,’ मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहती हूं. मैं ईमानदारी से हर किरदार को पर्दे पर दिखाना चाहती हूं.’ जैकलीन ने वर्ष 2009 में फिल्‍म ‘आलादीन’ से बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी.

फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. जैकलीन अपने बॉलीवुड सफर में साजिद खान, मोहित सूरी, अब्बास-मस्तान जैसे निर्देशकों के साथ काम कर चुकी है. हाल ही में जैकलीन साजिद नाडियावाला की फिल्‍म ‘किक’ में नजर आई थी. फिल्‍म में सलमान खान ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. दर्शकों ने जैकलीन की एक्टिंग को खासा पसंद किया था. अब दर्शक उनकी फिल्‍म ‘रॉय’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >