धनुष बोले, मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं…

फिल्‍म ‘रांझणा’ सो बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता धनुष का कहना है कि उनके पासं बॉलीवुड में खोने के लिए कुछ भी नहीं है. इसलिए वह किसी भी भूमिका के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हैं. धनुष आगामी फिल्‍म ‘शमिताभ’ में महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ नजर आयेंगे. फिल्‍म में रेखा और अक्षरा […]

फिल्‍म ‘रांझणा’ सो बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता धनुष का कहना है कि उनके पासं बॉलीवुड में खोने के लिए कुछ भी नहीं है. इसलिए वह किसी भी भूमिका के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हैं. धनुष आगामी फिल्‍म ‘शमिताभ’ में महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ नजर आयेंगे. फिल्‍म में रेखा और अक्षरा हसन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

धनुष से पूछने पर कि दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में प्रमुख भूमिकायें निभाते हैं फिर वे बॉलीवुड में क्‍यों अपंरापरागत भूमिका निभा रहे हैं? इसका जवाब देते हुए धनुष ने कहा कि,’ बॉलीवुड में उनके खोने के लिए कुछ नही है. मैं अपने अलग-अलग किरदारों के साथ प्रयोग कर रहा हूं. इस फिल्‍म में मुझे मौका देने के‍ लिए मैं बाल्‍की का धन्‍यवाद करता हूं.’

वहीं धनुष का कहना है कि,’ अमिताभ बच्‍चन के साथ काम करना एक मजेदार अनुभव रहा. भगवान ने मुझे इस फिल्‍म से धन्‍य कर दिया. फिल्‍म बहुत अच्‍छी है और दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी. फिल्‍म के लिए हमलोगों ने कड़ी मेहनत भी की है.’ फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म का नाम धुनष के आखिरी अक्षरों को जोड़कर ‘शमिताभ’ रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >