बॉलीवुड सितारों ने फैंस का कहा ”Merry Christmas”

मुंबई : बॉलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनके लिए शांति एवं खुशहाली की कामना की. महानायक बिग बी ने ट्वीट किया कि,’ शुभ रात्रि, प्रेम और क्रिसमस एवं 2015. इनसे जुडी हर […]

मुंबई : बॉलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनके लिए शांति एवं खुशहाली की कामना की.

महानायक बिग बी ने ट्वीट किया कि,’ शुभ रात्रि, प्रेम और क्रिसमस एवं 2015. इनसे जुडी हर चीज सुंदर है.’वहीं खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे जरुरतमंदों के सांता क्लॉज बनें और इस त्योहारी मौसम में उनकी मदद करें.

अनुपम खेर ने ट्वीट किया,’ सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं. हमेशा प्रेम, शांति एवं खुशहाली बनी रहे.’वहीं इस मौके पर अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री इलिएना डी क्रूज, अमृता राव आदि ने भी अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >