मलाइका का ''फैशन खतम मुझमें...'' रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ का आइटम सांग ‘फैशन खतम मुझमें…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में लंबे समय बाद मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्‍त डांस किया है. यह आइटम सांग आपको दबंग फिल्‍म का ‘मुन्‍नी बदनाम…’ गाने की याद दिला देगा. मलाइका का ‘मुन्‍नी बदनाम…’ आइटम सांग दर्शकों […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ का आइटम सांग ‘फैशन खतम मुझमें…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में लंबे समय बाद मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्‍त डांस किया है.

यह आइटम सांग आपको दबंग फिल्‍म का ‘मुन्‍नी बदनाम…’ गाने की याद दिला देगा. मलाइका का ‘मुन्‍नी बदनाम…’ आइटम सांग दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था.

वहीं फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर अरबाज खान हैं. इन दिनों सोनम और अरबाज दोनों इस फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. सोनम ने फिल्‍म में एक ठग दुल्‍हन का किरदार निभाया है, जो शादी के बाद दुल्‍हे के घर का सारा सामान चोरी का रफुचक्‍कर हो जाती है. सोनम भी अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

फिल्‍म में सोनम के आपोजिट राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण वर्मा मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. सोनम इससे पहले फिल्‍म ‘खूबसूरत’ में नजर आ चुकी हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट फवाद खान थे. वहीं कुछ ही दिन पहले ‘डॉली की डोली’ के प्रमोशन को लेकर टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में भी गए थे. दोनों ने घर के प्रतिभागियों के साथ जमकर मस्‍ती की थी. फिल्‍म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >