स्कूली दिनों में मेरा अंगूठा लोगों की नफरत का कारण हुआ करता था : रितिक रोशन

बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन का कहना है कि अगर हम अपनी कमजोरियों को ताकत बना लें और अपनी कमियों को खूबी मानें तो जिदंगी और भी खूबसूरत हो जायेंगी. रितिक को हाल ही में ब्रिटेन के सप्ताहिक समाचारपत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने सर्वाधिक आकर्षक एशियाई पुरुष चुना है. 40 वर्षीय रितिक ने आधिकारिक फेसबुक पर […]

बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन का कहना है कि अगर हम अपनी कमजोरियों को ताकत बना लें और अपनी कमियों को खूबी मानें तो जिदंगी और भी खूबसूरत हो जायेंगी. रितिक को हाल ही में ब्रिटेन के सप्ताहिक समाचारपत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने सर्वाधिक आकर्षक एशियाई पुरुष चुना है.

40 वर्षीय रितिक ने आधिकारिक फेसबुक पर लिखा कि,’ स्कूल के दिनों में मेरा अंगूठा लोगों की नफरत की वजह हुआ करता था. आज मैं इसे आप जैसे लाखों लोगों को पोस्ट कर रहा हूं, जो बिल्कुल मेरे जैसे हैं. अच्‍छी कमी. मैं इस खूबसूरत जिंदगी के लिए भगवान का धन्‍यवाद करता हूं. आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाओ. मेरा यकीन करिए आप सुंदर हैं.’

वहीं रितिक ने आगे लिखा कि,’ मैं खुशकिस्मत हूं. इसलिए नहीं, क्योंकि मैं सबसे आकर्षक पुरुष नामित किया गया हूं, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि ईश्वर ने एक कुरूपता मुझे और अन्य लोगों को यह याद दिलाने के लिए दी है कि हमारी कमियां हमें कितना खूबसूरत बनाती हैं.’ वहीं रितिक ने अपनी बात रखने के लिए अपने हाथ के दोहरे अंगूठे की एक फोटो भी पोस्ट की है.

रितिक फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में नजर आये थे. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया था. फिल्‍म में रितिक के अलावा कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >