फिल्‍म निर्माण में हाथ आजमायेंगी प्रियंका चोपड़ा

पूर्व विश्‍व सुंदरी और बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा गिनी जाने वाली प्रियंका चोपडा अब फिल्म निर्माण में अपना हाथ आजमाने वाली हैं. हमेशा अलग-अलग तरह के रोल में अपने अभिनय का लोह मनवाने वाली बॉलीवुड अदाकारा ने कहा मैं अपने रास्‍ते खुद बनाती हूं. प्रियंका ने कहा ‘मैं आम स्‍टर नहीं हूं. मुझे ओह सेलीब्रिटीज.. […]

पूर्व विश्‍व सुंदरी और बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा गिनी जाने वाली प्रियंका चोपडा अब फिल्म निर्माण में अपना हाथ आजमाने वाली हैं. हमेशा अलग-अलग तरह के रोल में अपने अभिनय का लोह मनवाने वाली बॉलीवुड अदाकारा ने कहा मैं अपने रास्‍ते खुद बनाती हूं.
प्रियंका ने कहा ‘मैं आम स्‍टर नहीं हूं. मुझे ओह सेलीब्रिटीज.. कहलाना पसंद न‍हीं है. मैं जो कुछ करती हूं, वह अद्वितीय है. मैं दूसरे के बनाये रास्‍ते पर नहीं चलती. बल्‍कि‍ अपना रास्‍ता खुद बनाती हूं.’
17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब पाने वाली बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपडा ने ‘द हीरो’ फिल्‍म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. ‘अंदाज’, ‘फैशन’,’बर्फी’ और ‘मैरीकॉम’ जैसी फिल्‍मों में बेहतरीन अभिनय करने वाली प्रियंका चोपडा ने फिल्‍मी दुनिया में शुरुआत करने के बाद पीछे मुडकर नहीं देखा.
प्रियंका ने अपने इंटरव्‍यू में बताया कि फिल्‍मक ‘मैरीकॉम’ के वजह से उनका यह साल शानदार र‍हा. उन्‍होंने कहा इस साल उनकी दो फिल्‍में ‘गुंडे’ और ‘मैरीकॉम’ ने बॉलीवुड में अच्‍छा कारोबार किया. महिला प्रधान फिल्‍म ‘मैरीकॉम’ ने जो कमाई की है वह अतुलनीय है. शूरुआत में महिला प्रधान फिल्‍में कम कमायी करती हैं और धीरे -धीरे बाद में कमाती हैं. लेकिन मैरीकॉम के साथ ऐसा नहीं है.
प्रियंका इस वक्‍त अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘दिल धडकने दो’ की शुटिंग मेंव्‍यस्‍त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >