जेडप्‍सल में काम करके खुश हैं मोना

‘जस्‍सी जैसी कोई नहीं’ से मशहूर हुई टीवी अदाकारा मोना सिंह कल रिलीज फिल्म ‘जेडप्‍लस’ में काम करके बेहत खुश नजर आ रही हैं. माना ने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक पॉलिटिकल सटायर फिल्‍म है. उन्‍होंने बताया कि इस तरह की फिल्‍मों में कलाकार को अपनी अदाकारी दिखाने का अच्‍छा मौका मिलता […]

‘जस्‍सी जैसी कोई नहीं’ से मशहूर हुई टीवी अदाकारा मोना सिंह कल रिलीज फिल्म ‘जेडप्‍लस’ में काम करके बेहत खुश नजर आ रही हैं. माना ने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक पॉलिटिकल सटायर फिल्‍म है. उन्‍होंने बताया कि इस तरह की फिल्‍मों में कलाकार को अपनी अदाकारी दिखाने का अच्‍छा मौका मिलता है.
चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देर्शित इस फिल्म के मुख्‍य कलाकारों में आदिल हुसैन, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और कुलभूषण खरबंदा हैं. फिल्‍म में राज्‍स्‍थान की भ्रष्‍ट राजनीति को दिखाया गया है. बॉलीवुड की कुछएक फिल्मों मे काम कर चुकीं टीवी कलाकार मोना सिंह ने कहा कि बॉलीवुड में अभी भी अच्‍छी पटकथा वाली फिल्‍मों की कमी है.
मोना ने कहा ‘बॉलीवुड में बनीं ज्‍यादातर फिल्‍में रोमेंटिक होती हैं और मैं इसके खिलाफ हूं. लेकिन बॉलीवुड में ‘क्‍वीन’ जैसी कुछ बे‍हतरीन भी बनीं हैं जिसे बारबार देखा जा सकता है.’
‘जस्‍सी जैसी कोई नहीं’,’क्‍या हुआ तेरा वादा’, ‘परवरिश’ जैसे टीवी सिरियल में कामकर चुकी मोना सिंह ने इससे पहले आमिर खान अभिनित बॉलीवुड फिल्‍म ‘थ्री इडियट्स’ और ‘उटपटांग’ में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >