सलमान ने बहन अर्पिता की शादी की तस्वीरों को किया ऑनलाइन साझा

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी की कुछ तस्वीरों को ऑनलाइन साझा किया है. अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस (18-19 नवंबर) में हुई थी. शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी. सलमान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शादी की […]

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी की कुछ तस्वीरों को ऑनलाइन साझा किया है. अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस (18-19 नवंबर) में हुई थी. शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी.

सलमान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शादी की पार्टी, दूल्हे आयुष शर्मा और दुल्हन की विविध मुद्राओं की पांच तस्वीरों को साझा किया है.सलमान नेट्विटरइंस्टाग्राम के लिंक के साथ ट्वीट में लिखा है, ‘शादी की कुछ तस्वीरें आपके सामने हैं’.

इनमें दो तस्वीरें शादी की रस्में निभाते दूल्हा-दुल्हन की हैं. एक तस्वीर में सलमान, अरबाज खान और सोहेल खान अर्पिता के साथ मंडप में दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य में अर्पिता अपनी बडी बहन अलवीरा के साथ नजर आ रही हैं.

इनमें अंतिम फोटो सबसे मजेदार है, जिसमें सलमान अर्पिता के पैरों में लेटे नजर आ रहे हैं और अर्पिता उनपर अपनी कलाइयों के ‘कलीरे’ हिला रही हैं. पंजाबी रस्मों वाली शादी में दुल्हन की चूडियों में परिवार के सदस्यों द्वारा रंगबिरंगे ‘कलीरे’ बांधे जाते है. ऐसा माना जाता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान जिसपर अपनी कलाइयां हिलाकर कलीरे गिरा दे, उस व्यक्ति की जल्दी शादी हो जाती है. इस तस्वीर में अर्पिता सलमान पर वही कलीरे गिराने की कोशिश कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >