रणवीर के गंजे लुक की दीपिका ने की तारीफ, ''बाजीराव मस्‍तानी'' में आयेंगे नजर

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अभिनेता रणवीर कपूर ने बाल मुंडवा लिये है. उनके लिए इससे भी ज्‍यादा खुशी की बात है कि उनकी करीबी दीपिका पादुकोण को रणवीर का यह लुक बेहद पसंद आया है. दोनों फिल्‍म में साथ काम कर रहें है. वहीं फिल्‍म में प्रियंका चोपडा भी […]

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अभिनेता रणवीर कपूर ने बाल मुंडवा लिये है. उनके लिए इससे भी ज्‍यादा खुशी की बात है कि उनकी करीबी दीपिका पादुकोण को रणवीर का यह लुक बेहद पसंद आया है. दोनों फिल्‍म में साथ काम कर रहें है. वहीं फिल्‍म में प्रियंका चोपडा भी है.

यह फिल्‍म संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है. वे कई सालों से इस फिल्‍म को बनाने पर विचार कर रहें थे. फिल्‍म में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नजर आयेंगे. जबकि दीपिका उनकी प्रेमिका मस्‍तानी का किरदार निभाएंगी. प्रियंका चोपडा फिल्‍म में बाजीराव की पत्‍नी का रोल करेंगी.

रणवीर इस रोल को लेकर बेहद उत्‍साहित है. हो भी क्‍यों ना दीपिका के साथ जो है. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में नजर आये थे. इसके बाद दोनों के करीब होने के खबरें मीडिया में आई थी.

रणवीर ने बताया कि पहले मैं बहुत घबराया हुआ था कि मुझे बाल मुंडवाना होगा लेकिन इस रोल को लेकर मैं बेहद उत्‍साहित हूं और यह रोल मेरे लिए बहुत खास है. वहीं दीपिका को मेरा यह लुक पसंद आया है.’ रणवीर इस फिल्‍म के लिए अपने परिवार से दूर जाने की बात भी कर रहें थे ताकि वे रोल को अच्‍छे से समझ पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >