''फुकरे'' पुलकित सम्राट बने सलमान की बहन के हमसफर...

पणजी: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी मंगेतर और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. वे बॉलीवुड फिल्म ‘फुकरे’ में नजर आये थे. युवावर्ग को फिल्‍म पसंद आई थी. इन दोनों का विवाह गोवा में एक समारोह में कल शाम को हुआ जिसमें अन्य लोगों […]

पणजी: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी मंगेतर और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. वे बॉलीवुड फिल्म ‘फुकरे’ में नजर आये थे. युवावर्ग को फिल्‍म पसंद आई थी.

इन दोनों का विवाह गोवा में एक समारोह में कल शाम को हुआ जिसमें अन्य लोगों के साथ अभिनेता सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के अलावा फिल्म ‘जय हो’ की अभिनेत्री डेजी शाह ने भी शिरकत की.दिल्ली के रहने वाले 30 वर्षीय इस अभिनेता को बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियों ने उनके जीवन की इस नई पारी की शुरुआतपर शुभकामनाएं दी.

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और फिल्म ‘फुकरे’ में पुलकित की सह कलाकार रिचा चड्ढा ने इस जोडे को ट्वीट कर बधाई दी.सलमान पहले ही इस शादी को लेकर खासा उत्‍साहित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >