''मस्‍तीजादे'' में सनी ने ब्रा की टोपी पहनकर किया डांस

जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर और हॉट अभिनत्री सनी लियोन अब एकसाथ फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों एक आइटम नंबर में नजर आये थे. इस फिल्‍म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. सनी ने अपनी ब्रा की टोपी पहनी है. जिसे ट्वीटर पर पोस्‍ट किया है. एक दिन पहले ही सनी का […]

जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर और हॉट अभिनत्री सनी लियोन अब एकसाथ फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों एक आइटम नंबर में नजर आये थे. इस फिल्‍म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. सनी ने अपनी ब्रा की टोपी पहनी है. जिसे ट्वीटर पर पोस्‍ट किया है. एक दिन पहले ही सनी का हॉट बिकनी लुक आउट हो गया है जिसमें सनी लाल कलर की बिकनी में नजर आ रही है.

सनी ने अपने फैंस के लिए ट्वीटर पर फोटो पोस्‍ट की है और लिखा है कि,’ कार वॉश सीन की शूटिंग के पहले और बाद की मस्ती की फोटो…’. वहीं सूत्रों के अनुसार यह खबर आई है यह सबसे बडी सेक्‍स-कॉमेडी फिल्‍म होगी. इसमें सनी बेहद बोल्‍ड अंदाज में नजर आई है. जावेरी इससे पहले फिल्‍म ‘ग्रैंड मस्‍ती’, ‘मस्‍ती’, ‘क्‍या कूल है हम’ और ‘क्‍या सुपर कूल है हम’ जैसी फिल्‍में बना चुके है. सनी लैला के किरदार में नजर आएगी.

सनी ने इस फिल्‍म के बारे में बताया कि दर्शकों को यह फिल्‍म बेहद पसंद आएगी. दर्शकों को खूब कॉमेडी देखने को मिलेगी. तुषार भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है उनका भी मानना है कि फिल्‍म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी.

फिल्‍म ‘शूटआउट एट वडाला’ में तुषार-सनी ने ‘ओ लैला तेरी ले लेगी…’ गाने पर आइटम नंबर किया था. वहीं तुषार सनी के साथ काम करने को लेकर भी बेहद एक्‍साईटिड थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >