अगली फिल्‍म को लेकर एक्‍साईटिड है अरशद वारसी

बॉलीवुड के अभिनेता अरशद वारसी दर्शकों के बीच अपनी कॉमेडी को लेकर सुर्खियों में रहते है. अब वे अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी’ के सीक्‍वल में काम करने के लिए तैयार है. निर्देशक सुभाष कपूर ने साल 2013 में अरशद वारसी और बोमन इरानी को लेकर सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ बनाई थी. इस फिल्म […]

बॉलीवुड के अभिनेता अरशद वारसी दर्शकों के बीच अपनी कॉमेडी को लेकर सुर्खियों में रहते है. अब वे अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी’ के सीक्‍वल में काम करने के लिए तैयार है. निर्देशक सुभाष कपूर ने साल 2013 में अरशद वारसी और बोमन इरानी को लेकर सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ बनाई थी. इस फिल्म को 61वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला था.

इस फिल्‍म को लेकर अरशद का कहना है कि,’मैं इस फिल्‍म के लिए बहुत एक्‍साईटिड हूं. इस फिल्‍म को दर्शकों ने पसंद भी बहुत किया था. इस फिल्‍म से मुझे दर्शकों का बहुत प्‍यार मिला था. इसके बाद मेरे करियर ने एक नया मोड लिया था.’

वहीं अरशद इस बात से थोडा परेशान है कि,’ इस बिजी शेड्यूल में अपने परिवार और बच्‍चों को पूरा समय नहीं दे पाता. पिछले दो महीनों में बच्‍चों के साथ मैं केवल चार दिन ही रह पाया था. अब मैं फिर दो महीनों के लिए बाहर जानेवाला हूं. बस इसी बात से थोडी सी तकलीफ होती है बाकी फिल्‍म में काम करने में मजा आता है.’

अरशद ने ट्वीटर पर लिखा कि,’ पिछली रात जॉली एलएलबी 2 के कुछ सीन सुने और मेरे पास अपने रोमांच को बताने के लिए कोई शब्‍द नहीं है. मैं नहीं बत‍ा सकता मैं इस फिल्‍म में काम करने को लेकर कितना एक्‍साईटिड हूं.’ अरशद अपने कॉमेडी के लिए जाने जाते है. इस फिल्‍म की सीक्‍वल दर्शकों को कितना लुभा पाता है यह तो फिल्‍म के आने के बाद ही पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >