रणवीर-कैट लिव-इन-रिलेशन में, कहा ''कैसे बताऐं क्‍यों तुमको चाहे...''

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लिव इन रिलेशनशिप में हैं. अगर आप इस खबर को कोरी कल्पना मान रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं, क्योंकि इनके करीबी सूत्रों ने बताया कि कैट और रणबीर एक साथ एक छत के नीचे रह रहे हैं. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के […]

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लिव इन रिलेशनशिप में हैं. अगर आप इस खबर को कोरी कल्पना मान रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं, क्योंकि इनके करीबी सूत्रों ने बताया कि कैट और रणबीर एक साथ एक छत के नीचे रह रहे हैं.

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे आम हैं. हालांकि इनदोनों ने कभी अपने प्रेम संबंध को स्वीकार नहीं किया है और हमेशा यह कहते रहे हैं कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है, लेकिन इश्क और मुश्क भी भला कभी छुपता है क्या? सो यह बात जगजाहिर हो गयी है कि रणबीर और कैटरीना एक छत के नीचे रात बिता रहे हैं.

इन दोनों के बीच इश्क की चर्चा तब आम हुई जब इनकी एक निजी टूर की हॉट तस्वीर लिक हो गयी थी. इस तस्वीर में दोनों समुद्र के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे थे. कैटरीना बिकनी में नजर आ रहीं थी और रणबीर हॉफ पैंट में.

बीच में इनकी शादी की चर्चाएं भी आम थीं, लेकिन फिर वह खबर झूठी साबित हुई. लेकिन उनके लिव इन में रहने की खबर सौ फीसदी सच है.
रणबीर कपूर कैटरीना का पहला प्यार नहीं हैं, सलमान से भी कैट के रिश्ते काफी चर्चा में रहे थे यहां तक कहा जा रहा था कि वे दोनों शादी कर लें, लेकिन अब दोनों एक दूसरे से कन्नी कटाते नजर आते हैं. अगर रणबीर की बात करें, तो कैटरीना से पहले उनके इश्क के चर्च दीपिका पादुकोण और अन्य कई अभिनेत्रियों के साथ भी रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >