शिल्‍पा ने किया साडियों के नए ब्रांड का लांच

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी अपने फिगर और अपने ड्रैसप के लिए फेमस है. वे भारतीय और वेस्‍टर्न लुक दोनों में ही बेहद खूबसूरत लगती है. उन्‍होंने ड्रैस को लेकर अपने फैंस के लिए एक नया तरीका ढुंढा है. उन्‍होंने साडियों का नया ब्रांड को लांच किया है. शिल्‍पा ने एसएसके (शिल्‍पा शेट्टी साडी) […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी अपने फिगर और अपने ड्रैसप के लिए फेमस है. वे भारतीय और वेस्‍टर्न लुक दोनों में ही बेहद खूबसूरत लगती है. उन्‍होंने ड्रैस को लेकर अपने फैंस के लिए एक नया तरीका ढुंढा है. उन्‍होंने साडियों का नया ब्रांड को लांच किया है.

शिल्‍पा ने एसएसके (शिल्‍पा शेट्टी साडी) नामक साडियों का नया ब्रांड लांच किया है. उन्‍होंने होमसॉप 18 के साथ पार्टनरशिप की है. एक स्‍पेशल इवेंट के दौरान उन्‍होंने रैंप वॉक भी किया. उन्‍होंने अपनी लांच की गई साडियो के बारे में बताया कि,’ इसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी. इन साडियों को पहनकर आप रिलेक्‍स महसूस करेंगी.’

उन्‍होंने आगे बताया कि,’ मैंने अलग किस्‍म की साडियां पेश करने की कोशिश की है. एसएसके कलेक्‍शन में हमने भारतीय लुक के साथ मॉडर्न लुक को भी जगह दी है. यह आपके बजट के अनुसार है. साडी किसी भी महिला की खूबसूरती को दिखाता है.’

शिल्‍पा से जब यह पूछा गया कि उन्‍होंने कैसे यह सोचा कि उन्‍हें साडी डिजाइन करनी चाहिए. इस बात का जवाब देते हुए शिल्‍पा ने बताया कि,’ मैंने मेरी मां को बचपन में साडी पहने देखा था वे साडी पहनकर ही सारा काम कर लेती थी. फिर मैंने साडियां पहनना शुरू किया.’

‘मैं अपनी सहेलियों को हमेशा राय दिया करती थी कि इस कलर की साडी खरीदों, ये कलर कर दो, ये फेब्रिक है.. इसके बाद मुझे लगा कि मैं साडियां डिजाइन कर सकती हूं. मुझे मेरे फैंस के लिए ऐसा करना चाहिए. नतीजा आपके सामने है’ ऐसा एक इंटरव्‍यू के दौरान शिल्‍पा ने कहा.

शिल्‍पा को खुद भी साडियां पहनना बहुत पसंद है. वे मानती है कि साडी एक बेहद खूबसूरत परिधान है. उन्‍हें अलग-अलग तरह की साडियां पहनना बेहद पसंद है. कई शोज के दौरान वे साडियों में ही नजर आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >