चयन करने में मैं बेहतर हूं :कैटरीना

बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ खुद को फिल्‍में चुनने में बेहतर मानती है. उनका कहना है कि, ‘ए‍क था टाइगर’, धूम 3′ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्‍में मेरे लिए बेहतर थी. मैंने उसका चयन किया इसके लिए मैं खुश हूं’. कैटरीना का कहना है कि वो बॉलीवुड में अच्‍छे रिकॉर्ड बनाना चाहती है. कैट ने एक […]

बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ खुद को फिल्‍में चुनने में बेहतर मानती है. उनका कहना है कि, ‘ए‍क था टाइगर’, धूम 3′ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्‍में मेरे लिए बेहतर थी. मैंने उसका चयन किया इसके लिए मैं खुश हूं’. कैटरीना का कहना है कि वो बॉलीवुड में अच्‍छे रिकॉर्ड बनाना चाहती है.

कैट ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि,’ सफलता के साथ असफलता भी जरूरी है. इसलिए जो फिल्‍में नहीं चली उनके बारे में कुछ नही बोला जा सकता. आनेवाली फिल्‍मों में अच्‍छा काम करने की कोशिश करनी चाहिए. मेरा मानना है कि फिल्‍में चयन करने में मैं बेहतर हूं.’

फिलहाल कैटरीना अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ को लेकर खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म में उनके आपोजिट रितिक रोशन है. कैटरीना ने फिल्‍म में एक्‍शन किया है. फिल्‍म को किसी भी रिएलिटी शो में प्रमोट नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >