छोटे पर्दे पर अक्षय बन गए ''बेसुरे गायक''

बॉलीवुड के खिलाडी यानि एक्‍टर अक्षय कुमार बेसुरे गायक बन गये है. जी हां अक्षय ने खुद इस बात को कबूल किया है. उनका कहना है कि, ‘मैं एक बुरा गायक हूं.’ अक्षय ने अपने आनेवाले शो ‘डेयर टु डांस’ में लाइव रैप कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है. आपको बता दें कि […]

बॉलीवुड के खिलाडी यानि एक्‍टर अक्षय कुमार बेसुरे गायक बन गये है. जी हां अक्षय ने खुद इस बात को कबूल किया है. उनका कहना है कि, ‘मैं एक बुरा गायक हूं.’ अक्षय ने अपने आनेवाले शो ‘डेयर टु डांस’ में लाइव रैप कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है.

आपको बता दें कि इस शो में अक्षय कुमार मेजबान के साथ ही मार्गदशक की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे. अक्षय कुमार ने ‘डेयर टू डांस’ के लॉन्च पर शो के शीर्षक गीत पर रैप कर धमाल मचा दिया. ख़बरों की माने तो इस गीत के बोल भी अक्षय ने ही लिखे हैं.

इस शो के बारे में अक्षय का कहना है कि यह शो दर्शकों को काफी पसंद आयेगा. डेयर टू डांस’ के साथ वह एक तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि इसमें डांस और रोमांच दोनों का संगम है.

उन्‍होंने आगे बताया कि ,’मैं खुद को एक बुरा गायक मानता हूं लेकिन चैनल के अधिकारी किसी बेसुरे आवाज वाले से गाना गवाना चाहते थे तो मेरे पास ये करने के अलावा कोई चारा नहीं था. अक्षय कुमार का नया शो ‘डेयर टु डांस’ छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

अक्षय को खिलाडियों वाले किरदार खासा पसंद आते है. इस शो में अक्ष्‍ाय डांस और रोमांच का तडका दर्शकों के सामने परोसते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >