तो ये है अक्षय के काम करने का फंडा

मुंबई:बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए फिल्मों में काम करना काफी आसान काम है. उन्हें साल में तीन-चार फिल्में करने में कोई दिक्कत नहीं होती है.अक्षय ने अपने काम करने का फंडा बताते हुए कहा कि साल में पूरे 365 दिन होते हैं. एक फिल्म को पूरा करने में वह 60 दिन लगाते हैं. इसका […]

मुंबई:बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए फिल्मों में काम करना काफी आसान काम है. उन्हें साल में तीन-चार फिल्में करने में कोई दिक्कत नहीं होती है.अक्षय ने अपने काम करने का फंडा बताते हुए कहा कि साल में पूरे 365 दिन होते हैं. एक फिल्म को पूरा करने में वह 60 दिन लगाते हैं.

इसका मतलब उन्हें चार फिल्‍में करने में 240 दिन लगे बाकि के 125 दिन वे छुट्टियां मनाते हैं.उन्हें इसमें कोई परेशानी भी नहीं होती. ऐसा करके वे परिवार के लिए समय आसानी से निकाल लेते हैं. पिछले 24 सालों से वह इसी फंडे पर काम कर रहे हैं. दिन में 8 घंटे काम करते हैं.

गौरतलब है कि खिलाड़ी नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय ने 2014 में दो फिल्‍में दी है. फिल्म ‘हॉलीडे’ तो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई लेकिन ‘इट्स एंटरटेनमेंट’ 60 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई. फिल्म ‘गब्बर’, ‘बेबी’, ‘सिंह इज ब्लिंग’, ‘ब्रदर्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >