नेहा संग ठुमके लगाते दिखेंगे धर्मेंद्र

मुंबई:अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ बॉलीवुड में ही मैन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र ठुमके लगाते नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो फिल्मकार सुभाष घई एक पंजाबी फिल्‍म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम ‘डबल दी ट्रबल’ रखा गया है. इसके लिए उन्होंने धर्मेंद्र को साईन किया है. फिल्‍म में […]

मुंबई:अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ बॉलीवुड में ही मैन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र ठुमके लगाते नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो फिल्मकार सुभाष घई एक पंजाबी फिल्‍म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम ‘डबल दी ट्रबल’ रखा गया है.

इसके लिए उन्होंने धर्मेंद्र को साईन किया है. फिल्‍म में नेहा धूपिया कैमियों करती नजर आएंगी. फिल्म में नेहा पर एक स्पेशल गाना फिल्माया जाएगा. बताया जाता है कि नेहा और उनकी मां दोनों ही धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन हैं. धर्मेंद्र के साथ काम करना नेहा के लिए बहुत ही खुशी की बात है. इस गाने को मीत बद्रस ने कंपोज किया है.

नेहा धूपिया ने कहा कि शुरुआत में ही मैं इसके लिए तैयार हो गई थी लेकिन जब मेरी मां ने सुना तो वह बोलीं कि इस अवसर को मना करने का तो कोई मतलब ही नहीं है. अब देखना है कि यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >