10 साल बाद शादी रचाएंगी ईशा गुप्ता

मुंबई:अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता रैंप पर प्यारी सी दुल्हन नजर आ रहीं थीं. मौका था राजधानी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में फैशन शो का. फैशन डिजाइनर ज्योत्सना तिवारी के लिए वह रैंप पर उतरी. ईशा गुप्ता रैंप पर भले ही दुल्हन की तरह नजर आ रही हो लेकिन फिलहाल वह […]

मुंबई:अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता रैंप पर प्यारी सी दुल्हन नजर आ रहीं थीं. मौका था राजधानी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में फैशन शो का. फैशन डिजाइनर ज्योत्सना तिवारी के लिए वह रैंप पर उतरी.

ईशा गुप्ता रैंप पर भले ही दुल्हन की तरह नजर आ रही हो लेकिन फिलहाल वह शादी करने के पक्ष में नहीं है. उन्होंने पत्रकार के सावालों का जवाब देते हुए कहा कि वास्तविक जिंदगी में शादी करने का फैसला लेने के लिए उन्हें अभी दस साल और लगेंगे.

उन्होंने कहा कि पहले मुझसे बड़ी बहन की शादी होगी फिर मेरी. ईशा के लिए दिल्ली में रैंप पर लौटना और वह भी एक शोस्टॉपर के रूप में एक ‘खास’ अनुभव रहा. उन्होंने कहा, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि ज्योत्सना ने मुझे अपनी शोस्टॉपर के रूप में लिया. मैं अलग दिखती हूं और खूबसूरत महसूस करती हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >